बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में पिछले महीने 25 दिसम्बर को आयोजित हुए 32वें बैच मीट कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत रहे पूर्व डॉक्टर्स ने निर्णय लिया कि अध्ययन सामग्री के अभाव में एसपीएमसी में पढ़ने वाला कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। इसी क्रम में आज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी की ओर से कॉलेज के 11 जरूरतमंद स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकें भेंट की गई।
डॉ. सोनी ने बताया कि मुहिम मे अब तक 67 बच्चे लाभान्वित हो चुके है। इस अवसर पर डॉ. नवल गुप्ता ने कहा कि यह क्रम निरंतर जारी रहेगा, निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. अभिषेक बिन्नानी उपस्थित रहे।















