बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने आमजन से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आमजन को आगे आने के लिए किया प्रेरित। कार्यक्रम में मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों की ओर से एसीबी बीकानेर संभाग प्रभारी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, श्रीगंगानगर चौकी प्रभारी डीएसपी भूपेंद्र सोनी, डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया, सीआई विजेंद्र सिला का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुनील मेघवाल, प्रदेश महासचिव आरसी कुकू, केसरीसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह, जिला सचिव बलविंद्र सिंह, जिला सदस्य नरेश मित्तल, श्रीकरणपुर उपाध्यक्ष रमेश सेजु, तहसील अध्यक्ष रमेश सर्वटे, श्रीगंगानगर तहसील उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, तहसील महासचिव दलीप कुमार, सदस्य विजय कुमार आदि सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।















