Hometrendingवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी, राज्यपाल मिश्र...

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी, राज्यपाल मिश्र ने कहा- अच्‍छे परिणाम आएंगे सामने

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर जयपुर जंक्शन पर आयोजित समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र सम्मिलित हुए। जयपुर जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस को राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल मिश्र ने राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे दूरगामी कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular