Thursday, June 25, 2026
Hometrendingरिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए होंगे साक्षात्कार

रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए होंगे साक्षात्कार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित कर आवेदकों के साक्षात्कार लिये जाएंगे।

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागूराम महला ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे नोखा तहसील एवं नगरपालिका क्षेत्र, दोपहर 1 बजे लूणकरनसर तहसील क्षेत्र के तथा दोपहर 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ तहसील एवं नगरपालिका क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पूगल तहसील क्षेत्र, दोपहर 1 बजे कोलायत तहसील तथा दोपहर 3 बजे बज्जू तहसील क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर साक्षात्कार हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 20 अप्रैल को : बीकानेर जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में 20 अप्रैल (तृतीय गुरूवार) को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की सचिव सविना बिश्नोई ने दी। उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अपने उपखण्ड मुख्यालय से वी.सी. के माध्यम से बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 11 प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!