Hometrendingभीम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए कुर्सी-मेज सहित आवश्‍यक सामान किए भेंट

भीम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए कुर्सी-मेज सहित आवश्‍यक सामान किए भेंट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com श्री बजरंग धोरा मित्र मंडल द्वारा श्री भीम वृद्धाश्रम में टेबल कुर्सी व आवश्यक सामान भेंट किए हैं। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि आज निर्जला एकादशी के पुण्य अवसर पर पूगल रोड पर स्थित भीम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाना खाने के लिए डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की साथ ही रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री साबुन, तेल, शेम्पू व कपड़े भेट किये। वर्तमान में वृद्धाश्रम में रह रहे 20 वृद्धजनों से मिलकर उनकी दिनचर्या व दैनिक आवश्यकता की जानकारी प्राप्त की।

बजरंग धोरा मित्र मंडल निर्जला एकादशी व विभिन्न मौकों पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहता है जिसमें गायों के लिए हरा चारा, पक्षियों के लिए पालसिया वितरण आदि कार्य जुड़े हैंं। मंदिर के अनुज, त्रिलोक, जितेंद्र, बाबू, अशोक, प्रवीण, नरेंद्र, विधि, हेतांशी आदि साथ रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular