Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingसोशल मीडिया पर टिप्‍पणी करने पर कार्मिकों को भजनलाल सरकार की सख्‍त...

सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी करने पर कार्मिकों को भजनलाल सरकार की सख्‍त हिदायत, शिक्षक नेता सस्‍पेंड

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से की जाने वाली टिप्‍पणियों को लेकर भजनलाल सरकार सख्‍त मोड पर आ गई है। सरकार ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी नहीं करने की हिदायत दी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से पूर्व में जारी गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, आपको बता दें कि जोधपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले शिक्षक नेता शंभू सिंह मेड़तिया को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था।

बीते दिनों जोधपुर में शिक्षक नेता मेड़तिया द्वारा शिक्षा मंत्री दिलावर के खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसमें शिक्षा मंत्री दिलावर को पलटूराम कहा गया था और सीएम भजनलाल शर्मा से मंत्री का विभाग बदलने की मांग भी की गई थी। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शिक्षक शंभू सिंह मेड़तिया को निलंबित कर दिया था। आदेश के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागा सूरसागर से मेड़तिया को निलंबित करने के बाद उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ जोधपुर ग्रामीण बनाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!