Hometrendingश्रीपूनरासर मेले की तैयारियां तेज, 28 से 30 अगस्त तक भरेगा मेला,...

श्रीपूनरासर मेले की तैयारियां तेज, 28 से 30 अगस्त तक भरेगा मेला, दर्शनार्थियों के लिए की जा रही विशेष व्‍यवस्‍थाएं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीपूनरासर हनुमानजी मेले का आयोजन इस बार 28 से 30 अगस्त तक आयोजित होगा। मेले में पदयात्रियों का हुजूम उमड़ता है। मेले के आयोजन को लेकर पुजारी ट्रस्ट की ओर से पदयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

ट्रस्ट से जुड़े चंद्रप्रकाश आसोपा ने बताया कि जयराम धर्मशाला में यात्रियों के लिए कमरों में रहने, बिस्तर, भोजन, जल की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी। इसके अलावा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मोबाइल शौचालय व फायर ब्रिगेड व्यवस्था भी सुचारू रहेगी।

आसोपा ने बताया कि पुजारी ट्रस्ट व अन्य सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर टैंट लगाकर छांव की व्यवस्था भी की जा रही है। पुजारी ट्रस्ट के सान्निध्य में कोठारी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर में सीसी टीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था, दर्शनार्थियों के लिए कतार व्यवस्था व अन्‍य विशेष व्‍यवस्‍थाएं की जा रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular