Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस में नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी, 29...

राजस्‍थान कांग्रेस में नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी, 29 जिलों में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद 13 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जल्‍द ही संगठन के अन्‍य पदों के लिए भी सूची जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि 12 दिसम्‍बर को प्रस्‍तावित कांग्रेस की राष्‍ट्रव्‍यापी महंगाई रैली के बाद कांग्रेस अन्‍य 29 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां होनी है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में भी जल्दी ही नियुक्तियां होने है। संभवत: 15 दिसम्‍बर के बाद कभी भी नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

इधर, खबर यह भी है कि मीडिया पैनलिस्ट्स के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं। 16 दिसंबर को मीडिया पैनलिस्ट्स की सूची जारी कर दी जाएंगी और इसमें 7 से 10 नाम शामिल होंगे। प्रदेश संगठन में अभी केवल 39 सदस्यीय कार्यकारिणी काम कर रही है। इनमें से भी 3-4 लोगों के मंत्रिमंडल और सलाहकार के तौर पर एडजस्ट होने के बाद करीब 35 लोग ही बचे हैं।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!