Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingओमिक्रॉन का चौथा केस महाराष्ट्र में सामने आया

ओमिक्रॉन का चौथा केस महाराष्ट्र में सामने आया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मुंबई Abhayindia.com भारत में ओमिक्रॉन का एक और यानी चौथा केस महाराष्ट्र में सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। उसकी उम्र 33 साल है। वह साउथ अफ्रीका से दुबई, फिर दिल्ली और वहां से 24 नवंबर को मुंबई आया था। उसने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। मुंबई में उतरते वक्त उसे हल्का बुखार था। इसके अलावा उसमें कोरोना का कोई और लक्षण नहीं दिखा। ट्रीटमेंट के लिए उसे कल्याण के कोविड केयर सेंटर में रखा गया था।

संक्रमित मरीज संपर्क में आए 12 हाई रिस्क और 23 लोरिस्क कॉन्टैक्ट ट्रेस किए गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दिल्लीमुंबई फ्लाइट में उसके साथ सफर करने वाले 25 कोपैसेंजर्स का टेस्ट भी निगेटिव आया है। इससे पहले कर्नाटक में दो और गुजरात के जामनगर में एक मरीज में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। इधर, छह राज्यों में कोरोना से संक्रमण और मौत की साप्ताहिक दर में बढ़ोतरी ने केंद्र को चिंता में डाल दिया है। सरकार ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, मिजोरम और जम्मूकश्मीर को चिट्‌ठी लिखकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए इंटरनेशनल ट्रैवलर्स पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!