Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज, भीड़ जुटाने के...

बीकानेर में कांग्रेस की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज, भीड़ जुटाने के लिए विधानसभावार क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 28 फरवरी 2026 को प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की स्वीकृति से विधानसभावार क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।

इन्‍हें मिली प्रभारी की जिम्‍मेदारी

1 खाजूवाला : डॉ. प्रीति मेघवाल

2 कोलायत : केदारमल कठातला

3 लूणकरनसर : सत्तू खां

4 श्रीडूंगरगढ़ : पृथ्वीराज कूकणा

5 नोखा : ओमप्रकाश मेघवाल

जिलाध्‍यक्ष सियाग ने बताया कि नियुक्त प्रभारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में निवास करने वाले पूर्व अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पूर्व व वर्तमान अग्रिम संगठन के प्रदेशाध्यक्षगण, पूर्व व वर्तमान पीसीसी एवं डीसीसी के विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, बोर्ड/निगम अध्यगण, पूर्व व वर्तमान विधानसभा चुनाव में विधायक/प्रत्याशीगण, पूर्व व वर्तमान सांसद/सांसद प्रत्याशी, पूर्व व वर्तमान जिला प्रमुख व उपप्रमुख, पूर्व व वर्तमान जिला परिषद सदस्य, प्रधान व उप-प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, नगर निकायों के महापौर/सभापति/अध्यक्ष/नेेता प्रतिपक्ष/पार्षदगण, पीसीसी व डीसीसी के ब्लॉकवार पर्यवेक्षक व प्रभारीगण, मण्डल/नगर अध्यक्षगण, जीएसएस समितियों के अध्यक्षगण (कांग्रेस समर्थित) तथा बीएलए एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही दैनिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट जिलाध्यक्ष महोदय को नियमित रूप से प्रस्तुत करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!