Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर जिले में नाबालिग छात्रा के मर्डर का आरोपी हिरासत में

बीकानेर जिले में नाबालिग छात्रा के मर्डर का आरोपी हिरासत में

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी का नाम श्‍याम सुंदर मेघवाल बताया जा रहा है जो इसी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है, जिसकी पुष्टि मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में युवक की संदिग्‍ध गतिविधियों का पता चल सका।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने वारदात का खुलासा करने के लिए लगातार इलाके में कैम्प किए और कई टीमें बनाई। उनके निर्देशन में रणजीतपुरा थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह और टीम को यह सफलता मिली है। कार्रवाई में पुलिसकर्मी प्रदीप, मोहबताराम और राजूराम की भूमिका अहम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक जल्‍द ही प्रेस कांफ्रेंस के जरिये मामले का खुलासा करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!