Thursday, June 4, 2026
Hometrendingपावर बाइक के शौक ने बना डाला शातिर चोर, चार जने गिरफ्तार

पावर बाइक के शौक ने बना डाला शातिर चोर, चार जने गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर/बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नाथूसर (पांचू) निवासी हंसराज को पावर बाइक के शौक ने शातिर वाहन चोर बना डाला। उसे पावर बाइक से अपने गांव में घूमने के शौक में जोधपुर, बीकानेर, गुरुग्राम, हरियाणा और अहमदाबाद में बाइक चोरी कर लीं। उससे पुलिस ने पांच पावर बाइक जब्त कर ली है। आरोपी ने एक बाइक अपने दोस्त को बेची थी, पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आपको बता दें कि पुलिस की तीन टीमों ने तीन शातिर वाहन चोरों से 29 बाइक को जब्त करने के साथ खरीदार सहित चार लोगों को अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवनभूषण यादव ने बताया कि जिला पूर्व में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को पकड़ा गया, एक खरीददार भी पुलिस के हाथ लगा है।

वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए एडीसीपी पूर्व नाजिम अली के सुपरविजन में एसीपी पूर्व मांगीलाल के नेतृत्व में उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग के साथ तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीम में शामिल अधिकारियों ने पहले बीकानेर जिले के पांचू निवासी राकेश उपाध्याय पुत्र गौरीशंकर को पावर बाइक पर संदिग्ध रूप से पकड़ा था। तब उसने बताया कि यह बाइक उसने अपने मित्र बीकानेर के पांचू स्थित नाथूसर निवासी हंसराज से खरीद की। शातिर वाहन चोर हंसराज को उसके गांव से दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में उसने छह और पावर बाइक चोरी करना बताया। वह पावर बाइक पर गांव में घूमने का शौक रखता है। इसके लिए उसने बीकानेर, जोधपुर, हरियाणा गुरुग्राम व अहमदाबाद से पावर बाइक को चुराया। डीसीपी पूर्व भुवनभूषण यादव के अनुसार पुलिस की गठित दूसरी टीम ने राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत सिरोड़ी निवासी पुखराज पुत्र चैनाराम जाट को गिरफ्तार कर 16 मोटर साइकिलें बरामद की है। जो कि शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई गईं। पुलिस की तीसरी टीम ने मिलकर जाटों का बास खेजड़ला बिलाड़ा हाल अरविंद नगर एयरफोर्स एरिया में रहने वाले मनोहर उर्फ गणपत पुत्र जस्साराम जाट को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइक को जब्त किया। वह कचहरी परिसर से बाइक चुराने में खूब शातिर रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!