Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सियासी पारा बढ़ा : विधायकों ने कहा- बाड़ेबंदी में नहीं...

राजस्‍थान में सियासी पारा बढ़ा : विधायकों ने कहा- बाड़ेबंदी में नहीं जाएंगे, पिंजरे में रहना पसंद नहीं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्‍यसभा चुनाव को लेकर राजस्‍थान में सियासी पारा लगातार बढ़ रहा है। खासतौर से कांग्रेस खेमे में नाराज विधायकों के मान मनौव्‍वल का दौर चल रहा है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे विधायकों से संपर्क साध रहे हैं। इस बीच, खबर यह है कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने मुश्किल बढ़ा रखी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़ाबंदी में जाने के बजाय कांग्रेस के पांच विधायक सरिस्का में टाइगर सफारी का लुत्फ लेने पहुंच गए। इनमें बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा, विधायक संदीप यादव, वाजिब अली और लखन मीणा के साथ कांग्रेस के गिर्राज मंलिगा भी थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा व संदीप यादव ने कहा कि उन्हें पिंजरे में रहना पसंद नहीं है। इसलिए बार-बार बाड़ेबंदी में नहीं जाएंगे। वहां मन भी नहीं लगता। अगले पांच दिन अपने हिसाब से रहेंगे। हमने सरकार बचाने के लिए समर्थन दिया था। राज्यसभा की राजनीति उनके समझ में नहीं आती है। आगे की रणनीति अपने हिसाब से तय करेंगे। यह भी जरूरी नहीं कि सभी एक साथ घूमे-फिरें, लेकिन विचार एक ही रहेगा। गुढ़ा ने कहा कि मलिंगा भी बार-बार पिंजरे में रहकर परेशान हैं। इसलिए खुले में आए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!