Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में गरज रहा पुलिस का बुलडोजर, चर्चा चल पड़ी- अब अगला...

बीकानेर में गरज रहा पुलिस का बुलडोजर, चर्चा चल पड़ी- अब अगला नंबर किसका?

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अपराधियों के खिलाफ चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही जारी है। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बाद अब लूनकरणसर में हिस्‍ट्रीशीटर और गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के गुर्गे दानाराम उर्फ दानिया जाट के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया। पुलिस की लगातार कार्यवाही से अब अपराध जगह में हड़कंप सा मच गया है। आमजन भी इस बात को लेकर उत्‍सुकता दिखा रहे हैं कि अब अगला नंबर किसका आएगा?

वहीं, पुलिस का दावा है कि करीब दो दर्जन से ज्‍यादा कुख्‍यात अपराधियों की संपत्ति चिन्हित करके उन पर सिलसिलेवार कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। इस बीच, खबर यह भी है कि कुछ सियासी आका प्रभावशाली अपराधियों को बुलडोजर से बचाने की जुगत भी भिड़ा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उन्‍होंने सबकी कुंडलियां बना रखी है और इसी तरह कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

बहरहाल, लूनकरणसर पर हिस्‍ट्रीशीटर दानिया जाट के यहां करीब एक घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा, लूणकरणसर सीओ नोपाराम भाकर, तहसीलदार रामनाथ शर्मा, एसएचओ लूणकरणसर चंद्रजीत सिंह समेत कालू, जामसर और महाजन थाना प्रभारी भी पुलिस भारी जाब्‍ते के साथ मौजूद रहे। हिस्ट्रीशीटर का मकान ढहाए जाने की इस कार्यवाही को देखने के लिये मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

आपको बता दें कि लूणकरणसर के वार्ड नंबर दो में स्थित दानाराम उर्फ दानिया के मकान को ढहाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस के काफिले को देखकर मौके पर एकबारगी अफरातफरी सी मच गई। लोगों को लगा कि वार्ड में अतिक्रमणों और अवैध कब्‍जों के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही होने वाली है। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि कार्यवाही सिर्फ दानाराम उर्फ दानिया के मकान को तोड़ा जायेगा। मकान पर बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस सुरक्षा बंदोबश्तों के लिहाज से इलाके को अपनी घेराबंदी में ले लिया। मकान में जगदीश जाट और उसके परिवार के लोगों को बाहर निकाल कर मकान का सामान भी खाली करवा लिया गया और चंद ही मिनटों में बुलडोजर से मकान को तबाह कर दिया। पुलिस ने कार्यवाही वीडियोग्राफी करवाई करवाने के साथ मौका रिपोर्ट भी तैयार की। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम का कहना है कि यह कार्रवाई प्रशासन व पुलिस की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों और माफियाओं की संपत्ति अटैच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराधियों और माफियाओं की संपतियों को ढहाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

बीकानेर में अवैध संबंधों के चलते हुआ युवक का मर्डर, पिता ने दर्ज कराया मामला

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!