Hometrendingपुलिस निरीक्षक संजय बो‍थरा पर एसीबी ने कसा शिकंजा, घर पर तलाशी...

पुलिस निरीक्षक संजय बो‍थरा पर एसीबी ने कसा शिकंजा, घर पर तलाशी…

जयपुर abhayindia.com बजरी माफिया और पुलिस के बीच मिलीभगत उजागर होने के बाद से मेडिकल लीव भेजकर गायब चल रहे सीआई संजय बोथरा पर भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को निलम्बित पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा के घर पर तलाशी लेने एसीबी टीम श्रीगंगानगर पहुंची।

टीम ने बाड़मेर रोड पर जैन एनक्लेव स्थित मकान में तलाशी ली। एसीबी की अब तक हुई जांच में पता चला है कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तीन ज्वैलरी शोरूम हैं। इसके अलावा बासनी में भी उसकी एक कपड़ा फैक्ट्री होने का पता चला है। साथ ही बोथरा के बंगले की कीमत तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले एसीबी ने बासनी पुलिस स्टेशन में एक थानेदार को 20 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया था। उसने यह राशि बजरी का अवैध परिवहन करते पकड़े गए एक डंपर को छोड़ने की एवज में ली थी। घूस लेते पकड़े गए थानेदार गजेन्द्र सिंह ने एसीबी के समक्ष बोथरा के कई राज उजागर किए है। बताया जा रहा है कि बोथरा अपने परिवार सहित गायब है। ध्‍यान में रहे कि पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा बीकानेर के कोटगेट, जयनारायण व्‍यास कॉलोनी आदि थानों में पदस्‍थापित रह चुके हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular