Saturday, April 25, 2026
Hometrendingयुवा पुरस्‍कार के लिए आवेदन 30 तक, अब तक 204 को मिल चुका ये पुरस्‍कार

युवा पुरस्‍कार के लिए आवेदन 30 तक, अब तक 204 को मिल चुका ये पुरस्‍कार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2020 के युवा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इस पुरस्‍कार के तहत अकादमी की ओर से मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में 35 या इससे कम आयु के युवा भारतीय लेखकों को युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरुप विजेता लेखकों को 50 हजार रूपये की राशि, एक ताम्र फलक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासन राव ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले लेखक की उम्र 1 जनवरी 2020 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ पुस्तक के लेखक को जन्म प्रमाण-पत्र तथा अपनी शैक्षणिक योग्यता की एक प्रति राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कर शपथ-पत्र के साथ जमा करवानी होगी। उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2011 से भारतीय भाषाओं के युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा पुरस्कार प्रारंभ किया गया था। अब तक कुल 204 पुरस्कार युवा लेखकों की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को यह पुरस्‍कार प्रदान किया जा चुका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!