Saturday, April 25, 2026
Hometrendingश्रीडूंगरगढ़ से गायब हुई छात्रा व शिक्षिका को पुलिस ने आखिर ढूंढ़...

श्रीडूंगरगढ़ से गायब हुई छात्रा व शिक्षिका को पुलिस ने आखिर ढूंढ़ निकाला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ से गायब हुई छात्रा व शिक्षिका को पुलिस ने आखिर ढूंढ़ निकाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों चेन्नई में मिली हैं। पुलिस दोनों को लेकर चेन्नई से रवाना हो गई है। थानाप्रभारी अशोक बिश्‍नोई ने इसकी पुष्टि की है।

आपको बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ की एमजी मिशन स्कूल की शिक्षिका निदा बहलिम व इसी स्कूल की नाबालिग छात्रा गायब हो गई थी। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में ही नहीं, बल्कि समूचे जिले में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। परिजनों ने निदा बहलिम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं निदा की गुमशुदगी भी दर्ज हुई। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान व पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कहा गया कि दोनों मर्जी से साथ गई हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!