Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरपुलिस ने साढ़े 12 क्विटल अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा, दो गिरफ्तार...

पुलिस ने साढ़े 12 क्विटल अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा, दो गिरफ्तार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com news  जिला पुलिस ने डोडा-पोस्त तस्करी को रोकने लिए चलाए गए गए अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 12 क्विंटल अवैध डोडा-पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित स्पेशल टीम (डीएसटी) व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त रूप से की। थानाधिकारी राणीदान के अनुसार तस्करी की वारदात चावल की आड़ में की जा रही थी, जहां तस्कर ट्रक में चावल के कट्टों के नीचे साढ़े 12 क्विंटल अवैध डोडा-पोस्त भरकर ले जाने की फिराक में थे। डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक को रूकवाया और जांच-पड़ताल की तो ट्रक में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। जिस पर पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक में सवार दो तस्कारों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार दोनों आरोपी श्रीबालाजी के पास सतेरण गांव के रहने वाले है। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह नशा कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किये जाना था।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!