Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingपीएम मोदी जन्‍म दिवस सेवा पखवाड़ा : पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ, महाआरती व...

पीएम मोदी जन्‍म दिवस सेवा पखवाड़ा : पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ, महाआरती व महाप्रसादी के दौरान उमड़े श्रद्धालु

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सुजानदेसर स्थित माता काली मंदिर में 22 सितंबर से चल रहे पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का बुधवार को महायज्ञ एवं माता की महाआरती के बाद महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों एवं बच्चों ने कन्या पूजन के बाद महाप्रसादी ग्रहण की। इससे पहले महायज्ञ में भाजपा नेता गोपाल गहलोत परिवार के सदस्यों और कुटुंब के स्नेहीजनों ने महायज्ञ में आहूति देकर विश्व में शांति, देश में अमन, सुख चैन और राज्य में भरपूर धन धान्य के साथ खुशहाली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

mahaprasadi

mahaprasadi in kaalimata mandir sujandeshar

इस दौरान बीकानेर शहर ही नहीं अपितु आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष इस भव्य एवं विराट कार्यक्रम के साक्षी बने। बता दें कि माता काली मंदिर में इससे पूर्व २२ सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सांय 6 बजे तक ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ में और प्रतिदिन 251 से अधिक कन्याओं के पूजन और प्रसादी भोजन में यजमान गहलोत परिवार सहित कुटुंब के स्नेहीजनों ने भाग लिया था।

gopal Gehlot leader
आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि आयोजन को लेकर जहां भक्तों में उत्साह देखा गया, वहीं आयोजनकर्ताओं ने भी संपूर्ण तन्मयता के साथ आगंतुकों की आवभगत कर महाप्रसादी का भोजन कराया। इस सेवा कार्य में बच्चों ने भी विशेष रूप से भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री की दुकानों पर माता की पौशाक से लेकर प्रसाद की खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही, इसके चलते जंगल में मंगल का सा माहौल रहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!