Friday, May 15, 2026
Hometrendingदीपावली से पहले राज्‍य कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिल जाएगी खुशखबरी, केन्‍द्र...

दीपावली से पहले राज्‍य कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिल जाएगी खुशखबरी, केन्‍द्र ने कर दी डीए की घोषणा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com दीपावली से पहले राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी आने वाली है। असल में, केन्द्र सरकार ने एक अक्टूबर को 3 प्रतिशत डीए बढोत्तरी की घोषणा कर दी है। ऐसे में यह फैसला अब प्रदेश में भी लागू होने वाला है। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले सरकार डीए वृद्धि की घोषणा कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान में केन्द्र के ही बराबर डीए दिया जाता है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य में 55 फीसदी डीए दिया जा रहा है। आमतौर पर केन्द्र सरकार की तर्ज पर ही राजस्थान में डीए की बढोत्तरी की जाती है। इस बार केन्द्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए की वृद्धि की है, ऐसे में राजस्थान में भी पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि यहां भी तीन फीसदी डीए की ही वृद्धि की जाएगी। आपको बता दें कि साल में दो बार डीए यानी महंगाई भत्ते की वृद्धि की जाती है। जनवरी व जुलाई में डीए की शुरूआत होती है। अक्टूबर माह में डीए की वृद्धि होने से जुलाई-अगस्त व सितम्बर का भी डीए राज्य कर्मचारियों को दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!