Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरब्रह्मपुरी चौक में विद्युतकर्मियों का घेराव, फाल्ट से खराब हुए उपकरण

ब्रह्मपुरी चौक में विद्युतकर्मियों का घेराव, फाल्ट से खराब हुए उपकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्थानीय ब्रह्मपुरी चौक क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली आपूर्ति के दौरान हुए शॉर्ट सििर्कट से कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। साथ ही बिजली भी गुल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन फाल्ट का केन्द्र पता नहीं चला। वहीं घरों में टीवी, फ्रिज, पंखे और वाशिंग मशीनों में शॉर्ट सर्किट के चलते आई खराबी से लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कर्मचारियों को मौके पर ही घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

इस दरम्यान क्षेत्र के भाजपा पार्षद दिनेश उपाध्याय, शहर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत भी की। क्षेत्र के लोगों ने बताया क फाल्ट को ठीक करने के लिए केवल दो कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया, हम जेईएन और एईएन को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हुई है और लोगों की भीड़ ने मौके पर कर्मचारियों को घेराव कर रखा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!