






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौथरी के नेतृत्व में प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर को सात सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने बताया कि शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आज निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि खिलाड़ियों का खुराक भत्ता बताया जावे, जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का खुराक भत्ता 250 रुपये प्रतिदिन किया जाए, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट बढ़ाकर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाए। पदोन्नति और काउंसलिंग उप जिला शिक्षा अधिकारी और शारीरिक शिक्षा व्याख्याता पदों पर पदोन्नत हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की काउंसलिंग प्राथमिकता के आधार पर की जाए। विवेकानंद मॉडल स्कूलों में व्याख्याता शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।शारीरिक शिक्षा कैडर की काउंसलिंग के समय सभी रिक्त पदों को खोला जाए। इसी तरह महात्मा गांधी विद्यालयों के लिए परीक्षा में चयनित शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग में छात्र और छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ को अलग-अलग आयोजित की जाए।
ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल मे राजेश सेवग, माणक सुथार, गजानंद आचार्य, नवदीप, बलराम दास, संजय, गौरव, दलीप, नारायण दास सहित राजस्थान के कई जिलों के शारीरिक शिक्षक साथी साथ रहे।


