Friday, April 24, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल : डॉ. संदीप गुप्ता ने 14 वर्षीय बालक के सीने...

पीबीएम अस्पताल : डॉ. संदीप गुप्ता ने 14 वर्षीय बालक के सीने मे कैंसर गांठ का किया जटिल एवं सफल ऑपरेशन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र में एक 14 वर्षीय बालक की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। सात घंटे की इस सर्जरी में बच्चे की छाती से कैंसरयुक्त गांठ, प्रभावित पसली और मांसपेशियों को हटाकर छाती का पुनर्निर्माण किया गया।

नागौर के इस बालक को छाती में गांठ की शिकायत थी। स्थानीय इलाज से आराम न मिलने पर उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। जांच में पता चला कि बच्चे को सॉफ्ट टिश्यू सार्कोमा (छाती की दीवार का कैंसर) है, जो दूसरी पसली और आसपास की मांसपेशियों से जुड़ा था। यह स्थिति बेहद जटिल और जानलेवा थी।

प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने ट्यूमर, प्रभावित पसली और मांसपेशियों को हटाया। इसके बाद पीठ की मांसपेशी और प्रोलिन मेष का उपयोग कर छाती का पुनर्निर्माण किया गया, जिससे हृदय और फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित रहे। सर्जरी में निश्चेतन विभाग से डॉ. कांता भाटी, डॉ. पीरू, डॉ. धीरज, डॉ. नजीला, डॉ. अजय, डॉ. पुलकित ने अहम भूमिका निभाई।ओटी नर्सिंग स्टाफ मे महेंद्र, सरोज, अभिलाषा, रविंद्र, पूनम, ओटी इंचार्ज संतोष तंवर, कृष्णा स्वामी, सुनीता सहित ओटी अटेंडेंट बाबू, संजय का विशेष योगदान रहा। सर्जरी के बाद बच्चा फिजियोथेरेपी कर रहा है और उसकी रिकवरी अच्छी चल रही है।

आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय होगा, बच्चों में इस तरह का कैंसर बहुत दुर्लभ होता है, और हर साल 10 लाख बच्चों में केवल 8-9 मामले सामने आते हैं। पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सर्जरी राजस्थान सरकार की आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मुफ्त की गई। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रेखा आचार्य ने कहा की पीबीएम अस्पताल उच्च गुणवत्ता और संवेदनशील कैंसर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 
खेल कार्यक्रमों का हुआ समापन

सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (एसपीएमसी), बीकानेर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमो का रविवार को समापन हुआ।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य ने समापन समारोह में छात्र-छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के लोगों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी.के. बिनावरा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया, जबकि सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद ज़ीशान ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अंतिम दिन एसपीएमसी टाईगर्स और एसपीएमसी रॉयल्स के बीच क्रिकेट और रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले हुए। दोनों टीमों के कप्तान क्रमशः संजय गुर्जर और अनूप चौधरी थे। इन प्रतियोगिताओं में एसपीएमसी टाईगर्स ने जीत हासिल की। विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!