






बीकानेर Abhayindia.com पशुपालन विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक का पदभार डॉ संजय शर्मा ने आज सम्भाल लिया। राजस्थान पशु चिकित्सक संघ बीकानेर शाखा के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. पड़िहार ने अपनी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ शर्मा ने कार्यभार संभालते ही चारों जिलों के संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग की महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा सुनिश्चित करें और सभी कार्मिकों द्वारा समय की पालना करना और संस्था में आए पशुपालकों को समय पर सेवा मिले, पशु चिकित्सा का लाभ मिले, ऐसा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में संचालित सभी एमवीयू की सेवाएं निरंतर पशुपालकों को मिलती रहे। सेक्स सॉर्टेड सीमन अधिक से अधिक प्रचार प्रसार और उपयोग लाने की बात कही।
कार्यकारिणी सदस्यों डॉ श्याम सुंदर, डॉ नरेन्द्र सिंह, डॉ ज्योति यादव, डॉ गजेन्द्र सिंह, डॉ अनिल, डॉ आशीष जोशी, डॉ लखनपाल, डॉ लालचंद, डॉ शशिकांत और डॉ लक्ष्मीनारायण ने सभी साथी पशु-चिकित्सकों के मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


