Monday, May 20, 2024
Hometrendingपंडितजी के "लाल" बने सरदारशहर के "सरदार", एक राउंड में ही रहे...

पंडितजी के “लाल” बने सरदारशहर के “सरदार”, एक राउंड में ही रहे पीछे, 14 राउंड में रहे आगे…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्‍याशी अशोक पींचा को 26852 मतों से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्‍याशी शर्मा को कुल 91357 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा के पींचा को 64505 मत मिले हैं। आरएलपी प्रत्‍याशी लालचंद मूंड 46753 मत हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। वे महज एक राउंड में भाजपा से पीछे रहे थे। शेष सभी 14 राउंड में शर्मा भाजपा प्रत्‍याशी से आगे ही रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरदारशहर सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई देकर सरदार शहर के मतदाताओं का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने ट्वीट कर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल शर्मा को जीत की बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह, सुशासन एवं शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। जनता का स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। राजस्थान में विगत 4 सालों में हुए 9 उपचुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा महज एक सीट जीत सकी है। इनमें भी भाजपा एक सीट पर जमानत जप्त एवं एक सीट पर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह दिखाता है कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा कितना भी झूठ बोल ले। पर राजस्थान की जनता के साथ है एवं 2023 में रिवाज बदलकर फिर से कांग्रेस को जिताएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अनिल शर्मा को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि सरदार शहर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल शर्मा जी के विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी को विश्वास जताने के लिए समस्त मतदाताओं का आभार एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular