





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर भुट्टो का बास निवासी शकील उर्फ जग्गू के मकान पर बुलडोजर चला दिया। शकील लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और सप्लाई चेन में लिप्त था। उसने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए काफी संपत्ति अर्जित की थी। इसी से उसने सरकारी जमीन पर अपना मकान बना लिया जिस पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन और बीडीए की इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके के अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित शकील का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल सात गंभीर मामले हैं। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशामुक्त माहौल तैयार करने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार नशा तस्करों की संपत्तियों और उनके अवैध ठिकानों का ब्योरा जुटा रही है।








