Hometrendingपीबीएम अस्‍पताल में नर्सिंग अधिकारियों से करवाई जा रही "बाबूगिरी", वार्डों में...

पीबीएम अस्‍पताल में नर्सिंग अधिकारियों से करवाई जा रही “बाबूगिरी”, वार्डों में जाने को तैयार नहीं

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्‍पताल में इन दिनों अव्‍यवस्‍थाओं का आलम छाया हुआ है। आए दिन धरने व प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, अस्‍पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों से मूल काम के बजाय “बाबूगिरी” करवाने का मुद्दा गर्मा रहा है। अस्‍पताल के करीब एक दर्जन से अधिक नर्सिंग अधिकारियों के नामों की ऐसी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बावजूद अस्‍पताल प्रशासन का ध्‍यान आकर्षण इस ओर नहीं हो रहा।

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग अधिकारियों का पे ग्रेड 4800 का है जबकि कर्मचारियों का पे ग्रेड 2800 है। दोनों में भारी अंतर है। इसके बावजूद अधिकारियों को कर्मचारियों के पदों पर लगाया गया है। इनमें किसी नर्सिंग अधिकारी को जन्‍म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा तथा किसी को ऑपरेटर सरीखे कामों की जिम्‍मेदारी दी गई है। ऐसे में वार्डों में नर्सिंग अधिकारियों की कमी महसूस हो रही है। इसका सीधा असर मरीजों की देखभाल पर पड रहा है।

अस्‍पताल के सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को चाहिए कि नर्सिंग अधिकारियों को उनके मूल पद पर ही तैनात किया जाए ताकि वार्डों में अव्‍यवस्‍थाओं स्थिति नहीं रहे। कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए अस्‍पताल के मौजूदा कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों की नियुक्तियां की जानी चाहिए।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular