Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में अवैध हथियार सप्‍लायर करने के आरोप में एक गिरफ्तार

बीकानेर में अवैध हथियार सप्‍लायर करने के आरोप में एक गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने आर्म्‍स एक्ट के प्रकरण में एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार सप्लाईयर आरोपी छींपा का मोहल्‍ला खारिया कुआं मोहल्‍ला निवासी रुपेन्द्रसिंह उर्फ भैरुसिंह का गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले आरोपी महेन्द्र बिश्नोई को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद किया जाकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान श्रीमती सुशिला उनि. द्वारा शुरू किया गया।

टीम व कार्यवाही : एसपी तेजस्वनी गौतम, एएसपी शहर हरीशंकर आईपीएस व वृताधिकारी वृत नगर दीपचंद द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक द्वारा एसआई सुशीला के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर आरोपी महेन्द्र विश्नोई को हथियार देने वाले सहअभियुक्त रूपेन्द्रसिह उर्फ भैरूसिह को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!