Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर संभाग : नामांतरण के एवज में रिश्‍वत लेते पटवारी गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : नामांतरण के एवज में रिश्‍वत लेते पटवारी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

हनुमानगढ़ Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की हनुमानगढ़ टीम ने गिफ्ट डीड का नामांतरण खोलने के एवज में दो हजार रुपए की रिश्‍वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को शुक्रवार को एसीबी न्यायालय, श्रीगंगानगर में पेश किया जाएगा। आरोपी के रावतसर स्थित मकान पर भी एसीबी टीम जांचपड़ताल कर रही है।

एसीबी हनुमानगढ़ के उप अधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के नाम कृषि भूमि है। इसकी गिफ्ट डीड का नामांतरण खोलने के एवज में आरोपी पटवारी कौशल्या देवी निवासी रावतसर पटवार हलका लखुवाली ने दो हजार रुपए की घूस मांगी। आरोपी के पास मैनांवाली पटवार हलका का भी अतिरिक्त कार्यभार था। एसीबी ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप की कार्यवाही अंजाम दी गई। गांव लखुवाली स्थित पटवार घर में परिवादी को दो हजार रुपए देकर भेजा गया। आरोपी ने घूस की रकम ले ली। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि एसीबी हनुमानगढ़ की इस माह की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले तीन मार्च को कॉटन फैक्ट्री को कृषि विपणन विभाग से मिलने वाली छूट का लाभ दिलाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए कृषि विपणन बोर्ड हनुमानगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर सुभाष सहारण को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!