Saturday, April 25, 2026
Hometrendingटिकट पर बवाल जारी, कल्ला समर्थकों ने किया रास्ता जाम

टिकट पर बवाल जारी, कल्ला समर्थकों ने किया रास्ता जाम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के कद्दावर नेता बी. डी. कल्ला का टिकट कटने के बाद से बवाल अब भी जारी है। कल्ला समर्थकों ने शनिवार दोपहर कोठारी अस्पताल के पास गजनेर रोड पर टायर जलाए और रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान समर्थकों ने ‘बीडी कल्ला जिंदाबाद’, ‘हमें चाहिए बीडी कल्ला’ सरीखे नारे लगाए। जाम के चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। विरोध प्रदर्शन करने वालों की कुछ लोगों के साथ बहसबाजी भी हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर समझाइश कर जाम खुलवा दिया।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता कल्ला का टिकट कटने के बाद यह खबर आई थी कि इस सीट पर पार्टी हाईकमान पुनर्विचार कर रहा है। इससे एकबारगी कल्ला समर्थक शांत हो गए। लेकिन शनिवार दोपहर में इनके समर्थकों ने अचानक गजनेर रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया।

पश्चिम के बाद अब बीकानेर पूर्व में भी पुनर्विचार का पेच, राजनीति शुरू

बीकानेर पश्चिम सीट : बदल सकती है टिकट…कल्ला-किराड़ू दोनों को उम्मीद!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!