







बीकानेर Abhayindia.com विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रिद्धिसार फाउंडेशन टीम ने कलेक्ट्रेट के सामने रंगोली बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष शोभा सुथार ने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और जिला क्षय रोग एड्स अधिकारी सीएस मोदी को रेड रिबन बांधकर एड्स जागरूकता अभियान के तहत 15 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। शोभा सुथार ने कहा कि एड्स से बचाव के लिए संकोच छोडक़र समय पर जांच और उपचार जरूरी है।
उन्होंने कहा कि एक बार इलाज शुरू हो जाने के बाद, डरने जैसी कोई बात नहीं होती है। ऐसे मरीजों की केयर करने की आवश्यकता होती है और नियमित दवाओं के सेवन के बाद मरीज सामान्य हो जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को एड्स से बचाने के लिए लापरवाही को पूरी तरह से नकार दें और संकोच छोडकर जांच कराने के लिए जनसमुदाय में अधिक से अधिक जागरूकता फैलायें।
उन्होंने कहा कि हमारा अमजन आग्रह है, एड्स रोग के प्रति भ्रांति नहीं रखें। यह छुआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन बचाव ही उपचार है। इस मौके पर गंगाशहर भाजपा मंडल मंत्री भानु आनंद, एडवोकेट उमा शर्मा, समाजसेवी राजकुमारी, संजना, सानिया, शालेहा, साहिर, आशा, पार्श्व, मेघा, शीतल, कुशाल समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






