Hometrendingएमजीएसयू के परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे, 12 दिसंबर से लगेगा...

एमजीएसयू के परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे, 12 दिसंबर से लगेगा विलंब शुल्क

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने सेमेस्टर प्रथम सहित मुख्‍य परीक्षा-2026 के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां निर्धारित करती है। अभ्‍यर्थी सामान्य शुल्क में 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 12 दिसंबर से अथ्‍यर्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ अथ्‍यर्थी 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दो गुना शुल्क के साथ आवेदन का मौका अभ्‍यर्थियों को 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देश अनुसार वर्ष 2024 से परीक्षा आवेदन में एबीसी आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी अभ्‍यर्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी एबीसी आईडी बनानी होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्‍यर्थियों को 5 दिन के अंदर आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular