Hometrendingनए साल पर सरस घी हुआ महंगा, प्रति किलोग्राम 20 रुपए की...

नए साल पर सरस घी हुआ महंगा, प्रति किलोग्राम 20 रुपए की कर दी बढ़ोतरी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने बीती रात एक आदेश जारी करके नए साल पर सरस घी (15 किलो का टिन) महंगा कर दिया। फेडरेशन ने प्रदेश में सरस घी के दामों में 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी।

आदेश के बाद आज यानी 2 जनवरी से बाजार में 15 किलोग्राम का टिन (सामान्य) पैक 9045 रुपए की जगह 9345 रुपए में मिल रहा है। आरसीडीएफ के आदेश के बाद प्रदेश में डेयरी या अन्य जगहों पर मिलने वाला सरस घी अब 300 की बढ़ोतरी के साथ मिल रहा है। इसी तरह 15 किलोग्राम का टिन घी (गाय) पैक जो कल तक बाजार में 9330 रुपए में मिलता था, वह आज बाजार में 9630 रुपए में मिल रहा है। हालांकि, इस आदेश का असर एक किलो के पैक पर नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से पिछले साल 22 सितंबर को दुग्ध उत्पादों (घी, पनीर, अन्य) पर जीएसटी की दरों में कमी की थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular