Friday, May 15, 2026
Hometrendingपूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को दी नसीहत, कहा- कार्यकर्त्‍ताओं की...

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को दी नसीहत, कहा- कार्यकर्त्‍ताओं की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं को लेकर अधिकारियों को नसीहत दे दी है। भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में उन्‍होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष हमारे एम्‍बेसडर हैं। उनके साइन से जनता के काम हों। अधिकारी एक घंटी में उनका फोन उठाएं और काम करें। वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

राजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बिना प्राण विहीन है। जरूरी है कि हम कार्यकर्ता को मजबूत करें। हमारे कार्यकर्ता की आवाज पीएम-पीएम की आवाज है। कार्यकर्ता की आवाज बुलंद रहे। उसकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। एक वक्त था, जब देश की दसों दिशाओं में कांग्रेस थी। आज जिस तरफ देखो उधर भाजपा है। ये कार्यकर्ता की तपस्या का फल है, पूर्व सीएम ने भारत को विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी और दो साल पूरे होने पर सीएम भजन लाल शर्मा को बधाई दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!