Hometrendingओम थानवी ने संम्भाला राजस्थान आई.एल.डी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त...

ओम थानवी ने संम्भाला राजस्थान आई.एल.डी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
जयपुर abhayindia.com हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने रविकार को राजस्थान आई.एल.डी. कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।
डॉ. ललित के. पंवार के विश्वविद्यालय के कुलपति के पद से सेवानिवृत हो जाने से यह रिक्त हुआ है। डॉ. पंवार ने 12 जुलाई, 2017 को इस पद का कार्यभार संभाला था।
डॉ. पंवार को कुलपति ओम थानवी की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई दी। परीक्षा नियंत्रक पी.एम. त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेन्सिंग के सादे समारोह का संचालन किया। कौशल शिक्षा निदेशक प्रो. अशोक के. नगावत, कुलसचिव देवेन्द्र शर्मा, वित्तीय सलाहकार उम्मेद सिंह, निदेशक छात्र कल्याण वी.के. माथुर मौजूद थे।

सियासी घमासान के बीच मंत्री डॉ. कल्‍ला अचानक जयपुर रवाना, कह गए ये बडी बात…

बीकानेर Abhayindia.com ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रविवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हो गए। ऊर्जा मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 8:00 बजे जयपुर जाना था, मगर वे रविवार को सुबह ही जयपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर गए।

इस बीच, उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना के इस संकट के दौर में सभी लोग डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा जब भी आप लोगों को लगे कि उन्हें हल्का जुखाम या बुखार है तो तत्काल अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएं।

आपको बता दें कि राजस्‍थान की राजनीति में मचे घमासान के बीच डॉ. कल्‍ला के जयपुर जाने के साथ ही सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई है।

बीकानेर के कोने-कोने से आए 106 कोरोना मरीज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच, अभी-अभी कोरोना के 106 नए मरीज सामने आए हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी और सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

बीकानेर में आज ये नए केस मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, बिन्‍नाणी चौक, पाबू बारी, नत्‍थूसर गेट, पुष्‍करणा स्‍कूल के पास, पारीक चौक, समता नगर, चौपडाबाडी, जस्‍सूसर गेट, शिवा बस्‍ती, लालीमाई बगीची के पास, स्‍वामियों का मोहल्‍ला, तेलीवाडा चौक, मोहल्‍ला सिपाहियान, तेलीवाडा चोक, सर्वोदय बस्‍ती, पुरानी जेल रोड, मूंधडाेें का चौक एसआर हॉस्‍टल, धोबी तलाई, अंबेडकर कॉलोनी, रथखाना कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, उदयरामसर, बडा बाजार, भीनासर, गंगाशहर, नोखा मंडी, गोपेेेश्‍वर बस्‍ती, लक्ष्‍मीनाथ मंदिर, बीदासर बारी, डागा चौक, मुक्‍ताप्रसाद नगर, बारह गुवाड, सब्‍जी मंडी बीकानेर, अंत्‍योदय नगर, रानी बाजार, विश्‍वकर्मा गेट, इन्‍द्रा कॉलोनी, पवनपुरी, जोशीवाडा, मदीना मस्जिद रोड, नत्‍थूसर बास, बेणीसर बारी, गजनेर रोड, गेमना पीर रोड, आडसर बास श्रीडूंगरगढ, बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ  क्षेत्रों से आए हैं।

बीकानेर के इन इलाकों में निषेधाज्ञा जारी…

बीकानेर Abhayindia.com कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सुनीता चौधरी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर शहर के 6 थाना क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है।

आदेशानुसार थाना बीछवाल के अन्तर्गत करणी नगर लालगढ के क्षेत्र में सैक्टर बी में खाली प्लाट संख्या 75 से मकान संख्या 79 अनिल पाण्डे तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। थाना सदर के अन्तर्गत राजविलास कॉलोनी के क्षेत्र में मकान रामकिसन बजाज गली आम तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है।

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!