Hometrendingअतिक्रमण हटाने गए दल के काम में डाली बाधा, बीडीए के तहसीलदार...

अतिक्रमण हटाने गए दल के काम में डाली बाधा, बीडीए के तहसीलदार ने दर्ज कराया केस

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। बीडीए के तहसीलदार ने मुक्‍ता प्रसाद नगर थाने में इस आशय का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहसीलदार की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बीडीए के तहसीलदार 51 वर्षीय भागीरथराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 जून को बीकाजी फैक्‍ट्री के पीछे ग्राम चकगर्बी में बीकानेर विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध रूप से भू-माफिया द्वारा किया गया कब्‍जा मुक्‍त कराने की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान सतपाल सिंह, शेर सिंह व अन्‍य जनों ने राजकीय कार्य में बाधा उत्‍पन्‍न की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक भवानी सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular