जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेशनर्स को समय पर पेंशन भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपए के अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
आपको बता दें कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में वर्तमान में लगभग 1460 सेवानिवृत्त कार्मिक हैं, जिनको पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। गहलोत के इस निर्णय से विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को पेंशन तथा सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान समय पर संभव हो सकेगा।






















