Sunday, May 3, 2026
Hometrendingग्राम विकास अधिकारी (VDO) के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना...

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानें- पूरा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून 2025 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है।

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उन्हें कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित योग्यता जैसे ओ लेवल सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सामान्य वर्ग की महिलाओं और राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों को 5 वर्ष की छूट वहीं इन्हीं वर्गों की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!