Friday, June 19, 2026
Hometrendingराजस्व मण्डल राजस्थान में अधिवक्ता संवर्ग से सदस्य के 2 रिक्त पदों...

राजस्व मण्डल राजस्थान में अधिवक्ता संवर्ग से सदस्य के 2 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर में अधिवक्ता संवर्ग से सदस्य के 2 रिक्त पदों पर अधिवक्ताओं के चयन करने के लिए विज्ञप्ति की है। इच्छुक अधिवक्ता कार्यालय निबन्धक, राजस्व मण्डल राजस्थान में स्व-हस्ताक्षरित आवेदन-पत्र व्यक्तिशः उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा 30 जून 2026 को सायं 6 बजे तक भिजवा सकते हैं।

राजस्व (ग्रुप—1) विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीणा ने बताया कि  इन पदों पर चयन के लिए ऐसे अधिवक्ता पात्र हैं, जो राजस्थान भू-राजस्व (मण्डल के अध्यक्ष और सदस्यों की अर्हताएं और सेवा-शर्ते) नियम, 2026 में निहित प्रावधानों की पात्रता पूर्ण करते हों तथा 1 जनवरी, 2026 को 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों। आवेदक अधिवक्ता आवेदन-पत्र के साथ ऐसे 5 राजस्व मामलों से संबंधित निर्णयों की प्रति आवश्यक रूप से प्रेषित करें, जिनमें उनके द्वारा स्वतंत्र रूप से पैरवी की गई हो। आवेदन पत्र का प्रारूप राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट https://landrevenue.rajasthan.gov.in/bor/# से डाउनलोड किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!