Hometrendingउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी

जयपुर Abhayindia.com उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए 7 अगस्त, गुरूवार को अधिसूचना जारी होगी। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान नवीन महाजन ने दी।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, गुरूवार है। 22 अगस्त, शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 25 अगस्त, सोमवार तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिया जा सकता है। आवश्यकता होने पर 9 सितंबर, मंगलवार को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, इसी दिन मतगणना होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular