Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में दंपती मर्डर केस : दो मुख्‍य आरोपियों पर दस-दस हजार...

बीकानेर में दंपती मर्डर केस : दो मुख्‍य आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्ताप्रसाद नगर में बुजुर्ग दंपती की गला घोंट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्‍य आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुख्‍य आरोपी यूपी के गाजियाबाद निवासी कर्मवीर सिंह सिसोदिया और सुमित पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी सुमित दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आरोपी अरूण ओझा, विजय बंसल, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया, पीयूष को अरेस्‍ट किया है। आरोपियों से जेवर बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, वारदात में इस्तेमाल की गई कार को दिल्ली से बरामद किया।

आपको बता दें कि मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके के 4/13 नंबर सेक्‍टर में 15 जुलाई को घर में बुजुर्ग दंपती गोपाल वर्मा व निर्मला देवी वर्मा के सड़े-गले शव बरामद हुए थे। घटनास्थल का मौका-मुआयना करने पर पुलिस को बुजुर्ग दंपती की हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने दंपती के घर में रहने वाले किराएदारों की सूची तैयार की। सूची में शामिल अरुण ओझा के बारे में पड़ताल की, तो उसकी भूमिका संदिग्ध लगी। इस पर पुलिस ने अरुण पर शिकंजा कसा। अरुण ने आरोपी प्रिया को अपनी आईडी से शहर के एक होटल में ठहरा रखा था। पुलिस ने प्रिया को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!