Saturday, May 16, 2026
Hometrendingनोखा प्रधान तरड़ ने विजेता टीम को 11000₹ का नगद पुरस्कार व...

नोखा प्रधान तरड़ ने विजेता टीम को 11000₹ का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नोखा पंचायत समिति की प्रधान रामप्यारी तरड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर आज शहीद हेतराम गोदारा के क्रिकेट प्रतियोगिता जसरासर के समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को नकद इनाम राशि व ट्रॉफी प्रदान कर शहीद को याद किया।

साथ ही आयोजन समिति को टूर्नामेंट के सफल संचालन पर शुभकामनाएं दी। नोखा प्रधान तरड़ ने अपनी तरफ से 11000/- आर्थिक सहयोग किया। तरड़ ने विजेता टीम उड़वाल को 15000/- व ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही उपविजेता टीम जसरासर को नगद उपहार व ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में बीकानेर बीजेपी उपाध्यक्ष डॉ बेगाराम बाना व विजय फौजी ने 5100/- का इनाम खिलाड़ियों को प्रदान किया। इस मौके कार्यक्रम की चीफ गेस्ट नोखा प्रधान ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ खेल भावना से आगे बढ़ने की बात कही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!