Hometrendingनोखा चैयरमेन नारायण झंवर के आंदोलन को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

नोखा चैयरमेन नारायण झंवर के आंदोलन को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

Nadeem Sir
Nadeem Sir

बीकानेर abhayindia.com नोखा में हाईवे की हालात सुधारने और मरम्मतीकरण की मांग को लेकर आंदोलन के तहत नगर पालिका चैयरमेन नारायण झंवर के आव्हान पर रविवार से शुरू किये गये आमरण अनशन को अब भारी जन समर्थन मिल रहा है और अनेक सामाजिक संगठन भी समर्थन के लिये आगे आये है। उपखंड कार्यालय के बाहर रविवार से शुरू किये गये बेमियादी आमरण अनशन पर लगातार बढ रही भीड़ के कारण शासन–प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में आ गया है।

चैयरमेन नारायण झंवर की अगुवाई में आमरण अनशन करने वालों में चरकड़ा सरपँच सवाई सिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा, सामाजिक कार्यकर्ता, ओमप्रकाश पारीक, छात्र नेता रामसिंह चरकड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सीताराम पंचारिया, जगदीश सेन (सचिव) मुलाराम मेघवाल रोड़ा,देवा जोशी, गोपी किशन लखारा, सुखराम भादू, पार्षद जगदीश मांझू, लीलाधर राठी, मनोज सोनी, मोडाराम सिंवर, मनोज डूडी, मनोज ओझा भी शामिल है।

वहीं सोमवार को नोखा सदर बाजार से पेंशनर समाज के इन्दर चंद मोदी के नेतृत्व में पेंशनरों ने नारेबाजी करते हुए नवलीगेट होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे ओर उपखंड अधिकारी रमेश देव को ज्ञापन सौंपा जहां पर चेयरमैन नारायण झवर ने हाईवे रोड को दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। पेंसनरो ने तहे दिल से झवर का समर्थन करते हुवे कहा कि सामाजिक आमजन हितार्थ कोई भी कार्य हो पेंशनर समाज हर वक्त उनके साथ तैयार है।

इसके अलावा युवाओं के अनेक संगठनों ने चैयरमेन नारायण चौपड़ा के आव्हान पर शुरू किये गये आमरण अनशन में शामिल होने का आव्हान किया है। रविवार को आमरण अनशन स्थल पर शाम को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता पी के सोनी व नोखा एसडीएम रमेश देव ने पहुंचकर अनशनकारियों से बातचीत कर शीघ्र ही हाइवे की मरम्मत की बात की। चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह व अन्य के साथ बातचीत के बाद विभागीय लिखित स्वीकृति व एस्टीमेट देने तक अनशन जारी रखने की बात कही। आमरण अनशन जारी है। पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर के नेतृत्व में लोग अनशन स्थल पर कायम रहे।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular