Hometrendingछात्रसंघ चुनाव : मतदान का दौर शुरू, सुबह नौ बजे तक लूनकरणसर...

छात्रसंघ चुनाव : मतदान का दौर शुरू, सुबह नौ बजे तक लूनकरणसर में हुआ सबसे ज्‍यादा मतदान

Nadeem Sir
Nadeem Sir

बीकानेर abhayindia.com छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेजो में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 8 से शुरू हुआ मतदान का दौर दोपहर एक बजे तक चलेगा। मतों की गणना कल बुधवार होगी। मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में जबर्दस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। मतदाताओं को लाने के लिए छात्र नेताओं की टोलियां सुबह से ही सक्रिय हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक बीकानेर के महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में 7.9 प्रतिशत, डूंगर कॉलेज में 6 प्रतिशत, एम. एस. कॉलेज में 3.23 प्रतिशत, नोखा के बागड़ी कॉलेज में 14.45 तथा लूनकरणसर के राजकीय महाविद्यालय में 15 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिहाज से सबसे ज्यादा सख्ती राजकीय डूंगर कॉलेज, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय और महारानी कॉलेज में देखने को मिल रही है, जहां सोमवार से पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

इसके अलावा चुनावी उम्मीदवारों के कार्यालयों के आस पास निगरानी की जा रही है। चुनाव के दौरान बिना आईडी कार्ड देखे किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आईडी कार्ड भी एक बार कोड उसे स्कैन करने के बाद ही विद्यार्थी वोट कर सकेंगे।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular