Thursday, June 25, 2026
Hometrendingनव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब दी जाएगी आईटी...

नव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब दी जाएगी आईटी एनेबल्ड ट्रेनिंग : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में तथा महिला एवं बाल विकास प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा एवं निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार को शासन सचिवालय में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि नव नियुक्त महिला पर्यवेक्षकों और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आईटी एनेबल्ड ट्रेनिंग दी जाए।

दिया कुमारी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण आई टी बेस्ड होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आँगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षक, सीडीपीओ और उप निदेशकों का क्षमता संवर्धन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत विकास पर कार्यों को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत सुधार और ढांचागतगत विकास करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय, पेयजल और विद्युतिकरण के कार्य को और गति प्रदान की जाए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!