Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान में हाईकोर्ट की नई बेंच खोलने की संभावनाओं के बीच सीजेआई...

राजस्थान में हाईकोर्ट की नई बेंच खोलने की संभावनाओं के बीच सीजेआई का आया अहम बयान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में हाईकोर्ट की नई बेंच खोले जाने की संभावनाओं के बीच देश के प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का एक अहम बयान सामने आया है। महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में हाईकोर्ट की नई बेंच का गठन होने तथा राजस्‍थान में नई बेंच खुलने के प्रस्‍ताव को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वहां के लोगों (कोल्‍हापुर) की डिमांड थी। नई बेंच खोलना महाराष्ट्र के चीफ जस्टिस और वहां की सरकार के बीच का मामला है। राजस्थान के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। यह मामला राज्य सरकार और हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश के स्तर का है। आपको बता दें कि बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से वकील आंदोलनरत हैं। इसे लेकर जयपुर और जोधपुर के वकीलों ने विरोध भी जताया है।

आपको यह भी बता दें कि मुख्‍य न्‍यायाधीश गवई एवं सुप्रीम कोर्ट के करीब 25 न्यायाधीश परिवार सहित रणथंभौर दौरे पर है। सीजेआई गवई शुक्रवार रात सवाईमाधोपुर पहुंचे और शनिवार को रणथंभौर का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। वन्यजीवों के शिकार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वन्यजीवों के शिकार को लेकर पहले से कानून हैं, लेकिन इन्हें और सख्त किया जा सकता है।

कोर्ट में लाखों केस लंबित होने व इनकी संख्या लगातार बढ़ने पर उन्‍होंने कहा कि आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण हो रहा है। यह सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!