Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर की नेहल सक्‍सेना और प्रांशी मिश्रा का राष्‍ट्रीय टेबल टेनिस टीम...

बीकानेर की नेहल सक्‍सेना और प्रांशी मिश्रा का राष्‍ट्रीय टेबल टेनिस टीम में चयन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सोफिया स्कूल की छात्रा नेहल सक्सेना एवं राज गंगा बाल विद्यालय बीकानेर की छात्रा प्रांशी मिश्रा का राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। आगामी 17 जून से 19 जून तक अलेप्पी केरल में आयोजित होने जा रही 83वीं जूनियर एवं यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 19 एवं 17 दोनों आयुवर्गों में ये दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रही हैं।

करणी सिंह स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल के संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। राजस्थान टीम के साथ जा रहे सुनील सक्सेना ने दोनों ही खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!