Friday, May 17, 2024
Hometrendingमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में हंगामे के बाद मिला नियमित पानी आपूर्ति का...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में हंगामे के बाद मिला नियमित पानी आपूर्ति का आश्‍वासन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पेयजल किल्‍लत को लेकर आक्रोशित लोगों ने आज यहां कॉलोनी की टंकी पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि बीते तीन दिन से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के लोगों ने किराडू को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर किराडू ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जलापूर्ति शुरू करवाने को कहा। प्रशासन व अधिकारियों ने मोहल्ले वासियों से समझाइश की और किराडू ने सप्लाई चालू करने के लिए आग्रह किया। बाद में एसडीएम, सीओ सिटी, जलदाय विभाग के एसई बलवीर सिंह, एक्सईएन, एईएन व जेईएन की मौजूदगी में लिखित में आश्वासन लिया तथा कॉलोनी में हाथोंहाथ जलापूर्ति शुरु करवाई तब जाकर मोहल्लेवासी माने।

कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में टंकी होते हुए भी कॉलोनी को नयाशहर टंकी से आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन 2-3 दिन से यहां से भी आपूर्ति नहीं हो रही थी। जब उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि एमडीवी टंकी से गंगाशहर, श्रीरामसर, भीनासर व कई निजी कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन अब से 4 घंटे इस टंकी से मुरलीधर व्यास कॉलोनी को आपूर्ति की जाएगी। जैसा कि पूर्व में भी यही व्यवस्था थी। किराडू ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते यह व्यवस्था बंद कर दी थी। अधिकारियों की ओर से दो कर्मचारी नियुक्त करने का लिखित आदेश दिया। किराडू ने मौके पर अधिकारीयों को कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के साथ गंगाशहर व अन्य इलाकों में भी सुचारू रूप से जलापूर्ति होती रहनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता गोकुल जोशी, पार्षद प्रतीक स्वामी, जितेन्द्र जोशी, राज बिहारी जोशी, महेश पुरोहित, विजय आचार्य, पंकज कल्ला, गोपाल पुरोहित, गिरिराज जोशी, अजय पुरोहित, राजेश कुमार, त्रिभुवन रंगा, गिरधारी सुथार, विजय व्यास व नुकरा महाराज सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular