Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआईजी के निर्देश पर नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, तीन जने दबोचे गए

आईजी के निर्देश पर नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, तीन जने दबोचे गए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com रेंज के उपमहानिरीक्षक जोस मोहन के निर्देश पर नयाशहर थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन के कब्जे से नगदी रुपए व जुआ-सट्टा सामग्री बरामद की गई है।

नयाशहर थानाप्रभारी ईश्‍वरचंद ने बताया कि पहली कार्रवाई मुक्ताप्रसाद नगर में की गई, जहां से अमित कुमार पुत्र भंवरलाल मेघवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2450 रुपए नकद व सट्टा पर्ची बरामद की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई कोठारी अस्पताल के पास करते हुए बाबूलाल पुत्र मेधराज मेघवाल निवासी जस्सूसर गेट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1630 रुपए बरामद किए गए।

विश्व की सबसे बड़ी ड्राइंग बनाएगी बीकानेर की बेटी मेघा

इसी तरह एक अन्‍य कार्रवाई पण्डित धर्मकांटे के पास की गई, जहां से सुरेन्द्र सुखेजा पुत्र ओमप्रकाश सुखेजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1040 रुपए व सट्टा पर्ची बरामद की गई।

आपको बता दें कि दीपावली को देखते हुए शहर में जुए का खेल तेजी से पैर पसार रहा है, इसके साथ ही पुलिस ने भी अब अपनी कमर कस ली है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि कई पॉश ठिकानों पर जुए का खेल बदस्‍तूर जारी है, जहां पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे। खासतौर से कोटगेट थाना क्षेत्र की कई होटलें जुआरियों के महफूज ठिकाने बनी हुई है। बताया जा रहा है कुछ सफेदपोशों के दबाव के चलते पुलिस उनके ठिकानों पर हाथ नहीं डाल पा रही है।

राजस्थान : महापौर चुनाव को लेकर दो खेमों में बंटी कांग्रेस

बीकानेर : तीन माह से लापता महिला ज्‍योति के बारे में सूचना देने पर एक लाख का इनाम

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!