Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्थान : महापौर चुनाव को लेकर दो खेमों में बंटी कांग्रेस

राजस्थान : महापौर चुनाव को लेकर दो खेमों में बंटी कांग्रेस

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में आगामी होने वाले नगर निकाय चुनावों में महापौर/अध्यक्षों के चुनाव को लेकर मौजूदा सरकार असमंजस में फंस गई है। कांग्रेस का एक वर्ग यह मानता है कि अगर महापौर/अध्यक्षों के लिए चुनाव होता है तो भाजपा को फायदा हो सकता है तो दुसरा वर्ग यह मानता है कि अगर महापौर/अध्यक्षों का चुनाव नहीं करवाया तो जनता में भ्रम फैल सकता है।

इसी असमंजस में फंसी कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि महापौर के चुनाव होंगे या नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर नगर निगम महापौर, नगर परिषद सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को प्रत्यक्ष कर दिया। लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस पर पुन: विचार करने को कहा।

बीकानेर में मिलावटखोरी : छुटभैयों की आई शामत, रसूखदारों को मिल रही छूट!

अगर आप भी शरद पूर्णिमा पर करते हैंं यह काम तो माता लक्ष्मी….

बीकानेर : तीन माह से लापता महिला ज्‍योति के बारे में सूचना देने पर एक लाख का इनाम

दीपावली से पहले गहलोत सरकार देगी 8 लाख कर्मचारियों को ये तोहफा…

सूत्रों के अनुसार कई मंत्रियों और विधायकों की नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्री शाति धारीवाल से इस पर वार्ता हो चुकी है लेकिन फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका है। धारीवाल की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से इस मुद्दे पर चर्चा होनी बाकी है। इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय हो सकेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!